क्या मुझे अंडे का सफेद भाग ही खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Fri 23rd Dec 2022 : 11:41

अंडे का सफेद हिस्सा और उसकी जर्दी (एग यॉक) दोनों ही सेहत के लिहाज से काफी फायदेमंद होते हैं. दरअसल अंडे की जर्दी (अंडे के अंदर वाला हिस्सा) में हाई फैट और अमीनो एसिड होता है. जबकि सफेद भाग प्रोटीन से भरपूर होता है.

अंडे की सफेदी में कोलेस्ट्रॉल बिल्कुल भी नहीं होता है, ऐसे में यह हृदय रोगियों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। हृदय रोगियों को पूरे अंडे के सेवन से बचना चाहिए।

मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी अंडे की सफेदी लाभकारी होता है। क्योंकि इसमें फैट बिल्कुल नहीं होता है।

अंडे की सफेदी या एग व्हाइट ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।

जिम करने वाले लोगों के लिए अंडे की सफेदी खाना ज्यादा अच्छा रहता है। इससे वजन नियंत्रण में रहता है। साथ ही इससे मसल्स मजबूत बनती हैं।

अंडे की सफेदी में प्रोटीन अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जिससे शारीरिक कमजोरी दूर होती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info